नई दिल्ली में हाईकोर्ट के बाहर हुए बम धमाके के सिलसिले में पुलिस ने दो स्थानीय व्यापारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि कोई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गत गुरुवार को डाउन-टाउन के कमरवारी इलाके में रहने वाले व्यापारी फारूक अहमद को नई दिल्ली से श्रीनगर पहुंचने के फौरन बाद हिरासत में ले लिया। कहा जाता है कि बुधवार को बम धमाके के समय वह दिल्ली हाईकोर्ट के आसपास ही था। इस दौरान फारूक ने वहां से श्रीनगर में एजाज नामक एक व्यक्ति से टेलीफोन पर बातचीत की थी। फारूक से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने एजाज को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों की बातचीत संदिग्ध पाए जाने के बाद से उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फारूक विस्फोट स्थल पर क्या करने गया था और उसने वहीं से फोन क्यों किया। अगर उसने अपने कुशलक्षेम की सूचना देने के लिए फोन किया था तो वह अपने निकट संबंधियों से बात करता। इस संबंध में आइजीपी कश्मीर रेंज एसएम सहाय ने कहा कि दिल्ली ब्लॉस्ट के सिलसिले में हमने फिलहाल कश्मीर में किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है। लेकिन हम संदिग्ध तत्वों पर नजर रखे हुए हैं और विस्फोट से संबंधित जो भी जानकारी हमारे पास आएगी उसे एनआइए के साथ साझा करेंगे
No comments:
Post a Comment