Thursday, September 8, 2011

लाइन तोड़ आगे बढ़ा था आतंकी


, नई दिल्ली हम हाईकार्ट में जाने के लिए पास बनवाने के लिए लाइन में लगे थे। हमारी बारी चालीस या पचास थी। तभी लाइन तोड़ता हुआ एक आदमी आगे बढ़ता चला गया। उसने सफेद रंग की शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। उसके हाथ में सूटकेस था। अभी उसके आगे बढ़े कुछ मिनट ही हुए थे कि एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और हर तरफ चीख पुकार मच गई। यह कहना है कि चश्मदीद महेंद्र त्यागी का। अपने बड़े भाई हयात सिंह के साथ होई कोर्ट गए बुराड़ी निवासी महेंद्र त्यागी कहते हैं कि मुझे तो लगता है कि हो न हो वही आदमी इस बम विस्फोट के पीछे है। वह आदमी काली बीएमडब्ल्यू कार के पास खड़ा हो गया, उसके सूटकेस वहां रखते ही यह धमाका हुआ। एक सवाल के जवाब में उसने बताया कि राशन कार्ड के मामले में सरकार द्वारा अनाज के बदले पैसे की पहल के विरोध में हमने कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। उसी की सुनवाई के मामले में हम यहां आए थे।



No comments:

Post a Comment