नई दिल्ली हाई कोर्ट बम धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी सहित दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच लगी हुई है। वहीं थाना स्तर भी इसकी जांच शुरू हो गई है। स्थानीय बदमाशों, संदिग्ध लोगों एवं इलाके में नए देखे गए लोगों के बारे में जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। पहाड़गंज, जामा मस्जिद व निजामुद्दीन के हर गेस्ट हाउस व होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने वारदात वाले दिन हाई कोर्ट के तीन किलोमीटर की परिधि में किए गए तमाम फोन काल का डाटा भी जुटाना शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय के बढ़ते दबाव के कारण दिल्ली पुलिस ने बम धमाके की जांच में सक्रियता बढ़ा दी है। धमाके के बाद आला अधिकारियों ने जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सूक्ष्म स्तर पर जांच के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद पुलिस थाना स्तर पर सुराग ढूंढने में जुट गई है। हर थाने को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाके में संदिग्ध बदमाशों, नए देखे गए लोगों के बारे में जानकारियां इकट्ठी करें। सभी छोटे-बड़े होटलों व गेस्ट हाउसों में जाकर वहां के सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर एक्सपर्ट की मदद से बारीकी से उसकी गहन जांच की जाए। होटल व गेस्ट हाउस मैनेजरों से एक सितंबर से अब तक ठहरने वाले अतिथियों के नाम व पते की सूची लेकर प्रत्येक की विस्तृत जांच करने को कहा गया है। यह भी पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं कि वे दिल्ली किस मकसद से आए थे। वे कहां के रहने वाले हैं उनका पेशा क्या है। उनकी कोई अपराधिक पृष्ठभूमि तो नहीं है। उनके मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच करने को कहा गया है। इस काम में दिल्ली के हर थाने से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को लगाया गया
No comments:
Post a Comment