Thursday, September 8, 2011

पाक से पहले आई विस्फोट की खबर


संवाददाता, नोएडा दिल्ली में बम धमाके करने की जानकारी नोएडा के भंगेल में रहने वाले एक युवक को पाकिस्तान के नंबर से दी गई थी। जिसकी सूचना नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस, एटीएस और नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) को दे दी थी। इसके बावजूद फोन करने वाले का पता नहीं लगाया गया। ब्लास्ट होने के बाद जिस युवक के पास फोन आया था, उसे पूछताछ के लिए जांच एजेंसी अपने साथ ले गई। भंगेल में रहने वाले कमल शर्मा उर्फ ललित पंडित के पास 16 अगस्त को सुबह 11:40 बजे 923453367472 नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने अगले एक घंटे में दिल्ली में बम धमाके होने की जानकारी दी थी। फोन करने वाले ने दिल्ली से ही फोन करने की जानकारी दी थी। कमल का उससे गाली-गलौच भी हुआ था। कमल ने इस बात की जानकारी नोएडा पुलिस को दी थी। पाकिस्तान से धमाके के धमकी भरे फोन आने की खबर मीडिया में प्रकाशित भी हुई थी। इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसी सचेत नहीं हुईं जबकि नोएडा पुलिस ने फोन आने की जानकारी एटीएस, दिल्ली पुलिस और एनआईए को दे दी थी। एसएसपी ज्योति नारायण का कहना है कि पाकिस्तान से फोन आने की जानकारी एटीएस उत्तर प्रदेश, दिल्ली पुलिस और एनआइए को दे दी गई थी। एटीएस ने नंबर पर काम भी किया था। स्पेशल डीजी ब्रजलाल ने कमल से फोन पर बात भी की थी। सुरक्षा एजेंसी के लापरवाही का सवाल ही नहीं उठता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाता है। जांच को उजागर नहीं किया जा सकता है। उधर धमाके होने के कुछ घंटे बाद कमल को जांच एजेंसी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। सेना शिविर के पास पीसीओ का है नंबर एटीएस सूत्रों का कहना है कि जिस नंबर से कमल को फोन आया, उसकी जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान के लाहौर शहर के एक सेना शिविर के पास के पीसीओ है। उस जगह पर कई पीसीओ स्थित हैं। जहां से अगस्त महीने में देशभर में करीब आधा दर्जन बार धमाके करने के लिए फोन आए थे। जिसमें जयपुर भी शामिल है। फोन करने वाले ने जयपुर में धमाके की सूचना दी थी। दिल्ली पुलिस का मुखबिर तंत्र दम तोड़ चुका है। आतंकियों से लोहा लेने वाली स्पेशल सेल आजकल जेबकतरे पकड़ने लगी है। पुलिस के जिस मुखबिर तंत्र पर कभी नाज होता था वह आज कुंद पड़ चुका है। यही वजह है कभी जामा मस्जिद तो कभी हाईकोर्ट में एक नहीं बल्कि दो दो बार आतंकी विस्फोट करने में कामयाब हो 

No comments:

Post a Comment