Wednesday, September 7, 2011

वाराणसी विस्फोट के आरोपी के घर छापालखनऊ


दिल्ली हाईकोर्ट के सामने हुए बम विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार को वाराणसी विस्फोट के आरोपी शमीम के चंदौली स्थित आवास पर छापा मारा। वाराणसी में वर्ष 2007 में हुए आतंकी हमले के बाद से वह फरार चल रहा है। राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने बताया कि शमीम आतंकी संगठन हुजी से जुड़ा है। दिल्ली में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी भी हुजी ने ली है। शमीम न तो घर पर मिला और न ही उसके बारे में कोई जानकारी मिल पाई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस उसकी मां का मोबाइल फोन जांच के लिए अपने साथ लेती गई। उसके परिजनों का कहना है कि शमीम करीब 30 वर्षो से गांव आया ही नहीं। उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि शमीम दूसरी शादी कर कहीं छिप गया है। बृजलाल ने बताया कि दिल्ली में विस्फोट के बाद यूपी में चौकसी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थलों पर एटीएस के कमांडों तैनात कर दिए गए हैं। सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए कि रेलवे, बस स्टेशन, जिला न्यायालयों एवं भीड़-भाड़ वाले सभी स्थलों पर की चेकिंग हो। साथ ही होटल, धर्मशाला व सराय में रुके लोगों की

No comments:

Post a Comment