: 9/11 के बाद अलकायदा के खात्मे के लिए अमेरिका अब तक 3.3 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। हालांकि उसकी यह राशि अलकायदा द्वारा खर्च किए गए आतंकवादी कारनामों पर होने वाली राशि से बहुत ज्यादा है। न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार आतंकी गुट अल कायदा ने विश्व व्यापार केंद्र को ध्वस्त और पेंटागन को क्षतिग्रस्त करने के लिए लगभग पांच लाख डॉलर खर्च किया। इस तरह 11 सितंबर की घटना से निपटने के लिए अमेरिका ने अलकायदा के प्रति डॉलर पर 70 लाख डॉलर व्यय किया। वर्ष 2002 में न्यूयॉर्क सिटी के लेखा विभाग ने ध्वस्त और क्षतिग्रस्त संपत्ति को बदलने पर 55 अरब डॉलर का व्यय आकलित किया। इसमें आपात सेवाओं को और कारगर बनाने तथा क्षतिग्रस्त उपकरणों को दुरुस्त करने पर आनेवाले खर्च को भी शामिल किया गया। दक्षिण कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय के क्रिएट होमलैंड सिक्योरिटी सेंटर के एक समूह द्वारा किए गए अध्ययन में इस घटना के बाद हुए आर्थिक क्षति को 123 अरब डॉलर आंका गया। इसमें 11 सितंबर की घटना के बाद विभिन्न व्यवसायों को हुए नुकसान को शामिल किया गया। उधर, ओहियो स्टेट यूनीवर्सिटी के राजनीतिक वैज्ञानिक जॉन म्युलर और मार्क स्टीवर्ट के द्वारा किए गए आकलन के अनुसार आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय खुफिया तंत्र (गैर युद्ध) को दुरुस्त करने पर 2001 से अभी तक 589 अरब डॉलर खर्च हो चुका है। कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस के द्वारा किए गए आकलन के अनुसार युद्ध पर कुल 1649 अरब डॉलर खर्च किया जा चुका है। इसमें युद्ध में घायल हुए सैनिकों के इलाज पर होने वाला व्यय भी शामिल है। हालांकि भविष्य के युद्ध पर होने वाले खर्च का अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन 11 सितंबर की घटना से उत्पन्न परिस्थितियों का यह एक महत्वपूर्ण पहलू है। अखबार ने 2012 से 2016 तक युद्ध पर और अगले 40 वर्षो तक युद्ध में हुए घायलों की चिकित्सा सुविधा पर 867 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान लगाया है। मालूम हो कि इस घटना के बाद अमेरिका ने अलकायदा के खात्मे के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था
No comments:
Post a Comment