संवाददाता : शक्रवार की रात करीब 9.30 बजे सीपीएम नेता के अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस के एक इंस्पेक्टर को गोली लगने की सूचना मिली है। घटना पुरुलिया जिले के कोटशिला थाना क्षेत्र के हरतन गांव की है। घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हरतन गांव पहुंचकर नक्सलियों ने सीपीएम नेता लखिम कांत महतो को अगवा कर लिया। इसकी सूचना अपहृत लखिम महतो की पत्नी रेणुका महतो ने कोटशिला पुलिस को दी। सूचना पाते ही झालदा व कोटशिला की पुलिस व कुछ सीआरपीएफ के जवान हरतन गांव पहुंचे। गांव में ही भारी संख्या में मौजूद नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। करीब दो घंटे तक चली गोलीबारी में पुलिस के एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। नक्सलियों की भारी मौजूदगी को देखते हुए पुलिस 11.30 में वापस चली आई। घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए पुरुलिया से बाहर भेज दिया गया है। उधर अपहृत सीपीएम नेता का कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में पुरुलिया एसपी सुनील कुमार चौधरी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस को इस अभियान में कोई खास सफलता नहीं मिली।
No comments:
Post a Comment