Sunday, July 24, 2011

आतंकी मामले में नये खुलासे से सभी सन्न


सिमी व इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी अबू फैसल के मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 13, जाकिरनगर स्थित मकान संख्या 51 आवास से बरामद की गयी गैस कनेक्शन की रसीद पर भोपाल एटीएस ने गैस कनेक्शन देने वाली डिमना रोड स्थित स्टील सिटी गैस एजेंसी से पत्र व्यवहार कर कनेक्शन के लिए प्रस्तुत किये गए कागजात की जानकारी मांगी है इसके बाद एटीएस टीम गैस एजेंसी कार्यालय भी जांच करने को पहुंची। फिर टीम द्वारा प्लांट जाकर भी पूरे मामले की जानकारी ली गयी। टीम द्वारा गैस कनेक्शन व जमीन की खरीद-बिक्री से संबंध कागजात को जब्त कर लिया है। इरशाद का पता गैस कनेक्शन में मानगो एवं जमीन की खरीद में रांची, बरियातू का दिया गया है। गैस एजेंसी को भेजे गए पत्र में भोपाल एटीएस के उप पुलिस अधीक्षक ने 5 जून को अबू फैसल, पिता इमरान खान, उम्र 28 वर्ष निवासी, अल्फा मेडिकल स्टार्स जुहू लाइन, वायरलेस रोड अंधेरी वेस्ट मुंबई, मो. इकरार शेख, पिता अब्दुल रउफ शेख, उम्र 36 वर्ष, निवासी लाल मस्जिद के पीछे, मैली ली, उज्जैन, शेख मेहबूब समेत अन्य को गिरफ्तार किया। अबू फैसल के मकान से उपभोक्ता संख्या 603607 पर एक गैस सिलेंडर का कनेक्शन 3 मार्च वर्ष 2011 को लिया गया। गैस कनेक्शन के लिए प्रस्तुत किये गए कागजात को उपलब्ध कराये। गैस एजेंसी मालिक ने एटीएस को भेजा जवाब जमशेदपुर : स्टील सिटी गैस एजेंसी द्वारा भोपाल एटीएस को पत्र भेज उसके द्वारा मांगी गयी जानकारी को उपलब्ध करा दिया है। एजेंसी की पत्र में कहा गया है कि मो. इरशाद, पिता अब्दुल रहमान, निवासी मकान संख्या 51, रोड नंबर 13, जाकिरनगर ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो जमशेदपुर के नाम पर दिया शपत्र पत्र जो अंग्रेजी में टाइप किया हुआ है। उस शपथ पत्र का मूल प्रति जो तीन पृष्ठ में है। जिस मो. एम खान के नाम पर हस्ताक्षर किये गए है। इरशाद खान ने जमीन की मूल पेपर जो जमशेदपुर कोर्ट में रजिस्ट्री किया गया है उसे दिखा कर प्रतिलिपि दिया। दो एफिडेविड प्रमोद कुमार भगत नोटरी का बना हुआ दिया गया। इस पेपर को उप पुलिस अधीक्षक भोपाल को सौंप दिया गया है।

No comments:

Post a Comment