Saturday, July 16, 2011

उग्रवादी कर सकते हैं जानवर बम का इस्तेमाल

गुवाहाटी, जागरण प्रतिनिधि : राज्य में तबाही फैलाने के लिए एनडीएफबी के वार्ता विरोधी गुट 40 कैडर प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य में घुस चुके हैं। गोला-बारूद एवं आधुनिक हथियारों से लैस ये कैडर सभी प्राय: नए चेहरे वाले हैं। वह सुरक्षाबलों से बचने के लिए पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के हारीझाड़, कलचीनी आदि कई इलाकों में शिविर बना चुके हैं। यह जानकारी कोकराझाड़ जिला पुलिस अधीक्षक पीके दत्त ने शुक्रवार को कोकराझाड़ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में दी। बैठक में रेल पटरियों एवं ट्रेनों की सुरक्षा के लिए ग्राम रक्षा वाहिनी, पुलिस, एसपीओ को रेलवे ड्रेगन उपलब्ध कराएगा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को भारत-भूटान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर उग्रवादी, शिकारी एवं तस्करों की धरपकड़ को लेकर एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इस बात की भी सूचना है कि इस बार उग्रवादी बम विस्फोट करने के लिए जानवरों का व्यवहार कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो वाहनों के तलाशी के साथ-साथ जानवरों की भी तलाशी लेनी होगा।

No comments:

Post a Comment