Friday, July 22, 2011

आतंकी संगठनों के संपर्क में था दानिश


वडोदरा स्टेशन पर गुजरात पुलिस की गिरफ्त में आया आतंकी दानिश रियाज इंडियन मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के करीब था। दानिश इंडियन मुजाहिदीन को गुजरात में फिर से सक्रिय करना चाहता था। जांच एजेंसियों की निगरानी से बचने के लिए वह ई-मेल टाइप कर भेजने के बजाए ड्राफ्ट में सेव करता था, जिसे उसके आका आका पहले से प्राप्त पासवर्ड के जरिए खोलकर देख लेते थे। मुंबई बम धमाकों के सिलसिल में दानिश रियाज से चल रही क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की पूछताछ में यह पता चला है कि वह इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम कर रहा था। अपने शहर रांची, झारखंड में आतंकियों का एक कैडर तैयार करने के बाद वह गुजरात में इसका कैडर खड़ा करना चाहता था। 27 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद गुजरात पुलिस ने प्रदेश से आइएम के पूरे नेटवर्क को उखाड़ दिया था। दानिश राज्य में इस संगठन को फिर से खड़ा करने की फिराक में था। दानिश इंडियन मुजाहिदीन के डॉ. अबु फैजल तथा लश्कर-ए-तैयबा के अब्दुल सुभान उर्फ तौकीर के संपर्क में था। दानिश आइटी का जानकार था तथा वह पांच अलग-अलग ईमेल आईडी के जरिए अपने संदेश आतंकी संगठन के सदस्यों तक पहुंचाता था। क्राइम ब्रांच ने ऐसे अलग-अलग 11 ईमेल को एफएसएल की टीम की मदद से डिकोड किया है।

No comments:

Post a Comment