Saturday, July 16, 2011

नक्सलियों के खिलाफ 18 कंपनी जवानचतरा

, जासं : झारखंड और बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ 18 कंपनी सुरक्षा बलों को लगाया गया है। झारखंड-बिहार का नक्सल विरोधी साझा अभियान बुधवार से चतरा, पलामू और गया जिले के सीमावर्ती गांवों और जंगलों में जारी है। उसमें चतरा के प्रतापपुर एवं कंुदा प्रखंड, पलामू के मनातू एवं गया के इमामगंज-डुमरिया के इलाके शामिल हैं। अभियान में सीआरपीएफ 190वीं बटालियन की छह, 134वीं बटालियन की एक, चतरा व पलामू पुलिस की चार एवं 159वीं बटालियन की तीन कंपनी और शेष कोबरा बटालियन की कंपनियां शामिल हैं। इस विशेष अभियान की समीक्षा शुक्रवार को डीजीपी जीएस रथ ने चतरा पहुंच कर की। प्रतापपुर वन विश्रामागार के बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में आईजी ऑपरेशन डीके पांडेय, डीआईजी ऑपरेशन राजकुमार मल्लिक, हजारीबाग के प्रभारी डीआईजी दीपक कुमार वर्मा, सीआरपीएफ के आईजी व डीआईजी ने नक्सलियों के खिलाफ रणनीति तय की। फैसला हुआ कि बिहार-झारखंड के साझा अभियान को कुछ दिन और जारी रखा जाए। डीजीपी ने अभियान को और सशक्त बनाने पर बल दिया। कहा, ऑपरेशन कई मायने में महत्वपूर्ण है और इसे मंजिल तक पहुंचा कर ही दम लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment