Sunday, July 24, 2011

फई की गिरफ्तारी से घाटी के हालात पर केंद्र सतर्क


भारत सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि गुलाम नबी फई की संदिग्ध भूमिका को लेकर उसे काफी पहले से ही संदेह था और इस सिलसिले में वह अमेरिकी एजेंसियों के साथ संपर्क में था। केंद्रीय गृह मंत्रालय इस बात को लेकर भी सतर्क है कि घाटी में इस गिरफ्तारी से नाराज अलगाववादियों की ओर से इसे भारत और अमेरिका की मिली-जुली साजिश करार दिया जा रहा है। गृह सचिव आर.के. सिंह ने शनिवार को थिंपू में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर माना कि इस मामले पर केंद्र सरकार की नजर थी। भारत सरकार की ओर से पहली बार इस मामले पर कुछ कहा गया है। सिंह ने कहा, फई की गिरफ्तारी लंबे समय से अपेक्षित थी। हमें पहले से ही इस बात की आशंका थी कि उसे लगातार पाकिस्तान की एजेंसियों से धन मिलता है। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक इस मामले पर पिछले कुछ महीनों से भारत ल्ल शेष पृष्ठ 5 पर

No comments:

Post a Comment