Saturday, July 16, 2011

गुमला जिले में उग्रवादियों ने खलासी को जिंदा जलाया

गुमला, जासं : झारखंड के गुमला जिले में पीएलएफआई उग्रवादियों ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने एक खलासी को बस समेत जिंदा जला दिया। सूत्रों के अनुसार मामला लेवी से जुड़ा है, उग्रवादियों द्वारा काफी दिनों से बस मालिक से पैसों की मांग की जा रही थी। गुरुवार की देर रात जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त स्टैंड में करीब एक दर्जन यात्री बसें खड़ी थीं। चार-पांच उग्रवादी वहां पहुंचे और अजय नामक यात्री बस में आग लगा दी। बस के अंदर खलासी देवनारायण सोया हुआ था। आग लगने के बाद उसने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन उग्रवादियों ने गेट बाहर से बंद कर दिया। बस के अंदर ही बुरी तरह जलकर उसकी मौत हो गई। बस गुमला से छत्तीसगढ़ के जसपुर तक चलती थी। पीएलएफआई के एरिया कमांडर गोवर्धन सिंह ने घटना की जिम्मेदारी ली। शुक्रवार की दोपहर क्षेत्रीय डीआईजी संपत मीणा गुमला पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। गुमला में उग्रवादियों ने खलासी को जिंदा जलाया

No comments:

Post a Comment