Saturday, July 16, 2011

कोलकाता से भी जुड़े हो सकते हैं धमाकों के तार

कोलकाता, जागरण संवाददाता : देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में हुए बम धमाके का तार अन्य आतंकी हमले की तरह इस बार फिर कोलकाता से जुड़े होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक धमाके की साजिश कराची में बैठे आतंकी सरगना आमिर रेजा खान ने रची है, जो मूलत: कोलकाता के पार्क सर्कस के बेनियापुकुर इलाके का रहने वाला है। हालांकि वह वर्षो से पाकिस्तान में डेरा जमा रखा है और वहीं से भारत में आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि आमिर रेजा खान ने ही कोलकाता में अपने आतंकी संगठन के स्लीपर सेल के सदस्य अब्दुल्लाह उर्फ नाटा को मुंबई हमले की कमान सौंपी थी। इसके बाद खान का गुर्गा अब्दुल्लाह ने 14 साथियों को लेकर हमले को अंजाम देने के लिए मुंबई पहुंचा था। खबर है कि हमले से पहले कोलकाता के चार उद्योगपतियों से मोटी रकम भी वसूली गई थी। पैसे देने के लिए खुद आमिर रेजा खान ने कराची में बैठकर उद्योगपतियों धमकी दी थी। इस खबर के सामने आते ही मुंबई पुलिस ने कोलकाता एसटीएफ से मदद मांगी है और विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपने को कहा है।

No comments:

Post a Comment