समझौता विस्फोट मामले में गिरफ्तार स्वामी असीमानंद ने सोमवार को दावा किया कि वह बम धमाकों के मामले में शामिल नहीं है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जबरदस्ती उनसे गुनाह कबूल करवाया है। मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के बाहर असीमानंद ने कहा, ‘मुझ पर एनआईए ने बम धमाके में शामिल होने का कबूलनामा देने के लिए दबाव डाला था। समझौता विस्फोट मामले की सुनवाई कर रही एक स्पेशल कोर्ट ने एनआईए की ओर से दायर आरोप पत्र पर अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की है।
No comments:
Post a Comment