Monday, July 18, 2011
किशनगंज में पकडाया आईएसआई का एजेंट
बांग्लादेश सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले से एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एजेंट होने की आशंका है। उसके पास से अफगानी भाषा में लिखे कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य व केंद्र की कई एजेंसियां पूछताछ में लग गई हैं। जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र से पकड़े गए इस व्यक्ति ने पूछताछ में तीन अलग-अलग नाम व पते बताए। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया के पुलिस उप महानिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध है। पूछताछ में पहले उसने अपना नाम आकाश खान, निवासी पाकी गांव भरूच, थाना भगुटा, जिला भुज, गुजरात बताया। इसके बाद दबाव देने पर उसने अपना नाम मु. रिजाबुल, निवासी गंगापुर, पश्चिम बंगाल बताया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment