भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद ने अब जम्मू-कश्मीर के जरिये भारत में घुसने का एलान किया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सईद ने कहा कि हम कश्मीर के रास्ते भारत में घुसकर गजवा-ए-हिंद कश्मीर से भारत.. (हिंदुस्तान से जंग) छेड़ेंगे। भारत मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता सईद के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाता रहा है। लेकिन, वह पाकिस्तान में खुलेआम घूमकर भारत विरोधी बयानबाजी करता रहता है। सईद ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर और मुल्तान शहरों का दौरा किया। जमात-उद-दावा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में उसने भारत में घुसने का एलान करते ह
No comments:
Post a Comment