Sunday, August 7, 2011

घुसपैठ की कोशिश नाकामश्रीनगर


: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तानी सेना की मदद से शुक्रवार को एक बार फिर स्वचालित हथियारों से लैस घुसपैठियों ने भारतीय सीमा में दाखिल होने के दो जगहों पर प्रयास किए। दोनों ही जगह सेना के जवानों ने घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए सघन तलाशी अभियान छेड़ रखा है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस बरार ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा जिले के बोंगुस घाटी और केरन सेक्टर में स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के दो गुटों ने भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास किया। दोनों ही जगहों पर सेना के जवानों ने घुसपैठ को नाकाम बना दिया।

No comments:

Post a Comment