Friday, August 12, 2011

कश्मीर में 35 सिखों की हत्या में दो पाक नागरिक बरी


: जम्मू-कश्मीर के छत्तीससिंह पुरा इलाके में हुए 35 सिखों के कत्लेआम मामले में राजधानी की तीस हजारी कोर्ट ने पाकिस्तानी नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा के दो कथित आतंकियों को बरी कर दिया है। 11 साल पहले छत्तीससिंह पुरा में सिख समुदाय के 35 लोगों की हत्या कर दी गई थी। नवंबर 2008 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुकदमा जम्मू-कश्मीर से राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था। तीस हजारी कोर्ट की अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश काबेरी बावेजा ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुहैल और वसीम अहमद को बरी कर दिया। ये दोनों पाकिस्तान के सियालकोट और गुजरांवाला टाउन के रहने वाले हैं।


No comments:

Post a Comment