: सेना रविवार को कुपवाड़ा और त्राल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर आतंकियों की स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम कर दी। सुरक्षाबलों ने दोनों जगहों से 12 आइईडी, 24 ग्रेनेड, दो यूबीजीएल ग्रेनेड, 33 इलेक्टि्रक डेटोनेटर सहित काफी मात्रा में अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के रेंज टॉप जंगल में आतंकियों के एक दल को देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस और 41 आरआर के जवानों ने आज सुबह एक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी उन्हें देखते ही पेड़ों की ओट लेते हुए भाग निकले। जवानों ने ठिकाने की तलाशी ली तो उन्हें वहां से एक एसाल्ट राइफल, पांच मैगजीन, दो यूबीजीएल, एक हथगोला, 11 आईईडी, 33 इलेक्टि्रक डेटोनेटर, एसाल्ट राइफल के 60 कारतूस, एक इलेक्टि्रक तार और एक पाउच मिला। वहीं, कश्मीर स्थित त्राल के शिकारगढ़ क्षेत्र में सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने से एक आइईडी, 24 ग्रेनेड, दो यूबीजीएल, चार पिस्टल, चार मैग्जीन व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की।

No comments:
Post a Comment