पाकिस्तानी आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख और मुंबई हमलों (26/11) के मास्टरमाइंड हाफिज मुहम्मद सईद को हिरासत में लिया जा सकता है। ब्रिटेन के राजनयिकों ने पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से संगठन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वार्ता की है। यह संगठन मंुबई हमलों को अंजाम देने वाले प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का मुखौटा संगठन है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस्लामाबाद और भारत में तैनात ब्रिटिश राजनयिकों ने जुलाई के अंतिम हफ्ते में पाकिस्तानी नेताओं के साथ इस मामले में बातचीत की है। वार्ता का ब्यौरा दिए बिना रिपोर्ट में कहा गया है कि सईद को हिरासत में लिया जा सकता है और उसके संगठन पर कार्रवाई हो सकती है। खबर में बताया गया कि ये बैठकें पाकिस्तान पर दबाव डालने के लिए भारत के गुप्त राजनयिक अभियान का नतीजा थीं। ब्रिटेन को उम्मीद है कि पाक सईद को लेकर भारत की चिंताओं पर कदम उठाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भी जेयूडी को प्रतिबंधित करने के लिए कई प्रस्ताव लाए जा चुके हैं।
No comments:
Post a Comment