Thursday, August 4, 2011

जम्मू में छिपा लश्कर का दुर्दात आतंकी गिरफ्तार


स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मंदिरों के शहर जम्मू में छिपे लश्कर-ए-तैयबा के दुर्दात आतंकी को पुलिस व सेना के संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गुज्जरों के घर तीन साल पहले नौकर बनकर रहने आया लश्कर आतंकी मुश्ताक अहमद उर्फ मुस्तफा उर्फ मास्टर पुत्र नूरदीन गुज्जर रियासी जिले के बुद्दन इलाके का रहने वाला है। यह गुज्जर परिवार की लड़की से शादी कर सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक रहा था। शहर में तांगा चलाकर वह दिन में दर्जनों बार सुरक्षकर्मियों के सामने से होकर निकलता था। सूत्रों के अनुसार जम्मू में स्लीपिंग सेल बनाने वाला यह आतंकी लगातार कई खुंखार दहशतगर्दो के संपर्क में था। वह निक्की तवी इलाके में रह रहा था। यह क्षेत्र आतंकवादियों की घुसपैठ का रूट भी रहा है। फिलहाल उसके पास से कुछ खास बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पूछताछ के दौरान कुछ और गिरफ्तारियां व बरामदगी हो सकती है। सेना की डेल्टा फोर्स की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राज्य पुलिस के स्पेशल आपरेशन गु्रप ने एसपी पवन परिहार के नेतृत्व में अभियान चलाकर मुश्ताक को मंगलवार देर रात सतवारी के निकट के बेलीचराना से पकड़ा। अभियान के बारे में एसपी पवन परिहार ने जागरण को बताया कि उसे ल्ल शेष पृष्ठ 5 पर


No comments:

Post a Comment