Tuesday, August 9, 2011

आतंकवादी के शव को दफनाने से किया इंकारपुंछ


: सूरनकोट तहसील के गांव हाड़ी मेहरोट में शनिवार रात को ढेर आतंकी अब्बू उसमान उर्फ डॉक्टर के शव को लोगों ने रविवार को दफनाने से इंकार कर दिया है। लोगों ने शव को नहलाते समय पाया कि इसकी सुन्नत नहीं हुई है। फिलहाल शव को सुरनकोट थाने में ही रखा गया है। इस संदर्भ में पुलिस सैन्य अधिकारियों के बीच कई घंटे से राष्ट्रीय राइफल्स के छह सेक्टर के मुख्यालय में जारी है। खबर लिखे जाने तक कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। इस संबंध में पुलिस और सेना के अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं। सनद रहे कि शनिवार रात को सुरक्षाबलों की ओर से कहा गया कि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सुबह मुठभेड़ स्थल से एक आतंकी का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान अब्बू उसमान उर्फ डाक्टर निवासी पाकिस्तान के रूप में की गई। इसके कब्जे से एक पिसटल दो मैगजीनें बरामद हुई थी। शव को सूरनकोट थाने लाने पर मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाने का कार्य शुरू हुआ। इसी बीच लोगों ने देखा की इसकी सुन्नत नहीं हुआ है। लोगों ने वहां पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि यह हिंदू है। मुस्लिम होता तो इसकी सुन्नत हुई होती। लोगो ने शव दफनाने से इंकार कर दिया। उसके बाद सुरक्षाबलों के हाथ पांव फूल गए। इस संदर्भ में बैठक बुलाई गई, जिसमें छह आरआर के कमांडर, एसएसपी अन्य अधिकारी मौजूद है।


No comments:

Post a Comment