Friday, August 12, 2011

कुपवाड़ा में एक आतंकी ढेर


कुपवाड़ा जिले में वीरवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराने का दावा किया है। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली है। अलबत्ता, अन्य आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना का तलाशी अभियान जारी है। कुपवाड़ा जिले में करालपोरा के पास टेंगवारी-वारसन में आतंकियों का एक दल दोपहर को देखा गया। पुलिस और सेना की 18 जीआर के जवानों का एक संयुक्त दल आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी करते हुए जैसे ही उन्हें आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। शाम पांच शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। अन्य साथी घेराबंदी में फंसे हुए हैं और उनकी संख्या तीन से चार हो सकती है।



No comments:

Post a Comment