Tuesday, August 16, 2011

किथर में पुरानी ढोक से मिले दो आतंकियों के शवकिश्तवाड़


किथर इलाके की बड़ी ढोक के पास दो सड़े गले शव बरामद हुए। सुरक्षाबलों के मुताबिक बरामद डेढ़ वर्ष पूर्व मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल आतंकियों के हैं। 26 राष्ट्रीय राइफल के जवानों शनिवार देर रात को पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस की मदद से शवों को जावड़ गांव में लाया गया। वहां रविवार को उनकी पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के डिवीजनल कमांडर शब्बीर शाह उर्फ शाहदीन खांडे व उसके साथी मुश्ताक अहमद उर्फ अब्बुतला के रूप में की गई है। शवों के पास एक एके-47, दो मैगजीन, चार गोलियां, एक पाउच, एक छड़ी बरामद की गई। गौरतलब है कि पांच फरवरी 2010 को 26 राष्ट्रीय राइफल ने एक बड़ा अभियान छेड़ा था, जिसमें दो आतंकी फरार हो गए थे। इस इलाके में आठ से दस फिट बर्फ थी। सेना तब से दावा कर रही थी खांडे तथा उसका साथी मारा गया है। परंतु दोनों का शव का कुछ भी पता नहीं चल पाया था।


No comments:

Post a Comment