मुंबई पर वर्ष 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के बाद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन ने पाकिस्तान पुख्ता सबूत देते हुए कहा था कि 26/11 के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। इतना ही नहीं बुश प्रशासन ने पाक सौंपे एक दस्तावेज में यह भी कहा था लश्कर को उसकी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से सहायता मिल रही है। समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने यह बात अपने खुफिया तंत्र से मिली ठोस जानकारी के आधार पर कही थी। अखबार ने लिखा कि दिसंबर 2008 में हुई कई बैठकों के दौरान इस्लामाबाद को इस बात से अवगत कराया गया था। उस समय पाकिस्तान को सौंपे गए लिखित दस्तावेज में कहा गया, हम इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि लश्कर-ए-तैयबा इस घटना के लिए जिम्मेदार है। हमें पता है कि उसे पाकिस्तानी सैन्य खुफिया सेवा से लगातार मदद मिल रही है। वर्षो तक पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से दी गई चेतावनियों का जिक्र करते हुए वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है।
No comments:
Post a Comment