Wednesday, June 1, 2011

अमेरिकी मोबाइल नंबर का प्रयोग करता था मेजर इकबाल


मुंबई हमलों का साजिशकर्ता पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ का अधिकारी मेजर इकबाल 26/11 के हमलावरों के संपर्क में रहने के लिए खास अमेरिकी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था। मुंबई हमलों में अपनी भूमिका स्वीकार कर चुके डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी ने शिकागो की अदालत में पूछताछ के दौरान यह रहस्योद्घाटन किया। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी हेडली ने बताया कि इकबाल इस नंबर का इस्तेमाल इसलिए करता था क्योंकि उसका मानना था कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली फोन कॉल्स की निगरानी की जाती है। हेडली ने बताया, इकबाल का फोन सबसे अलग था। उसका नंबर अमेरिका का था। उसने मुझसे इस नंबर से बात भारत यात्रा के दौरान की थी। उसने ही मुझे अपना अमेरिकी नंबर दिया था। उसने कहा था अगर कुछ जरूरी हो तो इस नंबर पर संपर्क करना। इकबाल का यह नंबर न्यूयॉर्क का था। मुंबई में आतंकी निशानों की रेकी के दौरान इकबाल इसी नंबर से उससे बात करता था। मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के मेजर इकबाल ने आरोपी डेविड कोलमैन हेडली से कहा था कि वह अपनी सक्रियता कम कर दे और उससे संपर्क न करे क्योंकि उस वक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी तेज हो गई थी। फरवरी, 2009 में हेडली ने लाहौर में मेजर इकबाल से मुलाकात की थी। इस दौरान इकबाल ने उसे बताया कि इस वक्त गहन जांच चल रही है.

No comments:

Post a Comment