|
हैदराबाद से दिल्ली
पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोचा
नई दिल्ली (एसएनबी)। गत एक अगस्त को
पुणो में हुए सीरियल ब्लास्ट में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंडियन
मुजाहिदीन मॉड्यूल (आईएम) के पांचवें आंतकी सैयद मकबूल को महाराष्ट्र से
गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में स्पेशल ने चार आतंकियों को गिरफ्तार
किया था। पांचवें आतंकी को 23
अक्टूबर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। सेल के मुताबिक आरोपी
ने खुलासा किया है कि पिछले दिनों म्यांमार में मुस्लिम समुदाय पर हुए
अत्याचारों का बदला लेने के लिए बोधगया में फिदायीन हमले की योजना थी। इसकी
गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मानते हुए पुणो ब्लास्ट को सुलझाने का दावा कर
रही है। पुलिस ने इससे भारी मात्रा में डेटोनेटर बरामद किया है। स्पेशल सेल के
अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी सैयद मकबूल उर्फ जुबेर
(35) के रूप में हुई। (शेष पेज 2)
|
rashtirya sahara
National Edition 27-10-2012 vkradokn
ist -1
No comments:
Post a Comment