ठ्ठ जागरण ब्यूरो, लखनऊ भाजपा
ने सीरियल बम विस्फोटों के आरोपियों से मुकदमे वापस लेने का हर स्तर पर
विरोध करने की चेतावनी देते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी वोट बैंक की
राजनीति के चलते देश की सुरक्षा खतरे में डाल रही है। भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लिखे
पत्र में कहा है कि नवंबर, 2007 के
बम विस्फोटों के आरोपियों के मुकदमे वापस होने से
आतंकियों का हौसला बढ़ेगा। केवल मजहबी वोट बैंक को खुश करने
के लिए ही राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ उचित नहीं। बम ब्लास्ट में
15 लोगों
की मौत हुई थी और 60 लोग
घायल हुए थे। सरकार ने आरोपी आतंकियों को पहले से
ही निर्दोष मानकर बचाने की कार्रवाई शुरू कर दी। भाजपा आतंकवाद
को बढ़ावा देने वाली कोशिशों का जमकर विरोध करेगी। सपा सरकार के नापाक
मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन जिलों की कचहरी
में बम विस्फोट के आरोपियों को निर्दोष युवक बताकर उनके बारे में जिलाधिकारियों
से जानकारी मांगी है। गंगा यात्रा में भाजपा और संघ की सक्रिय
भूमिका लखनऊ
: उमा भारती की गंगा समग्र यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी शामिल
होंगे। यात्रा नौ को बलिया के भरौली क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में प्रवेश
करेगी। चौदह दिन के उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान होने वाली 14 जनसभाओं
को सफल बनाने में भाजपाई जुटे हैं। यात्रा प्रभारी पूर्व
मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने बताया, तैयारी पूरी है। यात्रा
नौ अक्टूबर को बक्सर में गंगा पूजन के बाद बलिया व गाजीपुर होते हुए वाराणसी
पहुंचेगी और 22 अक्टूबर
को उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा का स्वागत मुस्लिम
समाज भी करेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री
नदीम अख्तर का कहना है कि गंगा नदी को धर्म विशेष से जोड़कर देखना
गलत है। गंगा राष्ट्रीय धरोहर है।
Dainik Jagran
National Edition 7-10-2012 Terrorism Pej-1
No comments:
Post a Comment