घाटी में सेना के काफिले पर हमला, एक मरा
|
|
|
|
श्रीनगर (एजेंसी)। आतंकवादियों ने सेना
के एक काफिले
पर हमला कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। शहर से बाहर एक चार सितारा होटल के
निकट हुई इस घटना में एक होटल कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य
नागरिक घायल है। इससे पूर्व मई में सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर भी आतंकी हमला
हुआ था। आतंकियों की संख्या पांच बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि तीन
से पांच की संख्या में आए आतंकवादियों ने शाम करीब चार बजकर 20 मिनट पर परीमपोरा-पंथ चौक बाईपास रोड पर सिल्वर
स्टार होटल के निकट सेना के काफिले
पर अंधाधुंध गोलीबारी की। किसी भी समूह ने अब तक हमले की
जिम्मेदारी नहीं ली
है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में चार सितारा होटल के कर्मचारी
फारूक अहमद की मृत्यु हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता
ने बताया कि गोलीबारी की घटना की शुरूआती जांच में पता चला है कि आतंकवादियों
ने राजमार्ग पर हमले की योजना बनाई थी लेकिन वह सफल नहीं रहा। (शेष पेज 2)
Rashtirya sahara National Edition
20-10-2012 Pej-1 vkradokn)
No comments:
Post a Comment