|
आईएसआई का खूंखार
खेल आतंकी ‘स्लीपर सेल’
पर कड़ी नजर रखने की खुफिया महकमे की
गु हार 13 सौ पाकिस्तानी वर्षो से भारत में, ऑनलाइन वीजा देने की अपील
कुणाल/एसएनबी नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेसी आईएसएई की भारत-पाकिस्तान के
बीच होने वाले क्रिकेट मैच में दर्शकों की आड़ में खूंखार आतंकियों को भारत में
घुसाने की योजना है। खुफिया विभाग ने इस बाबत अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी
है। उसने केंद्र सरकार से उन राज्यों को सतर्क करने की अपील की है जहां आतंकवादी
संगठनों के ‘स्लीपर सेल’ हैं। यह भी कि क्रिकेट मैच देखने आ रहे वीजा आवेदन करने वाले
दर्शकों को ऑनलाइन वीजा का निर्देश दिया जाए। खुफिया विभाग की यह अपील वर्ष 2007 में क्रिकेट मैच
देखने आए 22 लोगों के गायब होने के आलोक में है। सूत्रों के अनुसार आईएसआई
लगातार भारत में आतंकी हमले की फिराक में है। देश की सुरक्षा एजेंसियों के कड़े
रुख के कारण वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में समर्थ नहीं हो पा रही है।
खुफिया सूत्रों के अनुसार क्रिकेट मैच के दौरान सबसे अधिक खतरा इंडियन
मुजाहिद्दीन और पूर्वोत्तर के उग्रवादी संगठनों से है क्योंकि इन लोगों को
पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन और हरकत-
उल-जेहादी इस्लामी जैसे संगठनों से मदद मिलती रही है। खुफिया विभाग ने कहा है कि
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार प्रयास कर रही है कि भारत के सुरक्षा
तंत्र को कैसे तहस-नहस किया जाए। हाल ही में सोशल साइट के जरिए असम में बड़ी
घटना को अंजाम दिया गया था। अफवाह की वजह से कर्नाटक और अन्य राज्यों से
पूर्वोत्तर के लोग भागकर अपने राज्य लौटने लगे थे। जांच में यह मालूम हुआ कि यह
अफवाह पाकिस्तान स्थित सर्वर से ही फैलाई गई थी। खुफिया विभाग ने कहा है कि
लश्कर-ए-तय्यबा के स्लीपर सेल के रूप में इंडियन मुजाहिद्दीन काम कर रहा है और
वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश,
बिहार, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में काफी सक्रिय है। पाक परस्त आतंकी संगठन अपने
रंगरूटों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बहाने मैच देखने के लिए दर्शक
के रूप में वीजा का आवेदन करा सकते हैं, इसलिए भारत वीजा के लिए आवेदन पत्र
ऑनलाइन भरवाने को कहे। साथ ही वीजा पर फोटो और उस पर मुहर भी लगनी चाहिए। ऑनलाइन
वीजा होने से यह मालूम हो जाएगा कि वीजा किसने और किस सर्वर से किया गया था। साथ
ही जब वह मुहर लगे वीजा से भारत में प्रवेश करेगा तो सुरक्षा एजेंसियों को यह
जानकारी रहेगी कि कौन आदमी कहां पर है। इससे यह भी मालूम हो सकता है कि क्रिकेट
मैच देखने आए कौन से दर्शक अपने किस मित्र या दोस्त से मिलने गए हैं। एजेंसी ने
पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर की सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
तर्क यह है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन इन राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों से
घुसपैठ कर सकते हैं। आईएसआई की योजना मैच के दौरान अपने गुगरे की मदद से गुजरात, पुणो, बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई में दहशत फैलाने की
है। अब तक देश में 13 सौ पाकिस्तानी नागरिक ऐसे हैं जो भारत में आए और वापस अपने देश
नहीं लौटे जबकि उनका वीजा खत्म हो चुका है।
पांच हजार पाक नागरिकों को मिल सकता
है वीजा -02
|
Rashtirya sahara
National Edition 2-11-2012 vkradokn
Pege -1
No comments:
Post a Comment