|
चीन के साथ लगी
सीमा पर ‘जंग जैसे कोई हालात नहीं
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह
मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत में
घुसपैठ अब भी जारी है। सुरक्षा बल इससे निपटने के मामले में ‘बहुत सतर्क’ हैं। एक समारोह से इतर संवाददाताओं से
बातचीत में शिंदे से कहा, ‘पाकिस्तान की तरफ से कुछ घुसपैठ हो रही है। लेकिन इस मामले में हम
बहुत सतर्क हैं।’ शिंदे ने जम्मू-कश्मीर के अपने हालिया दौरे के दौरान पाकिस्तान पर
आरोप लगाया था कि वह भारत में घुसपैठ करने में आतंकवादियों की मदद कर रहा है।
गृह मंत्री ने कहा था कि इस बाबत खुफिया जानकारियां मिली हैं। आधिकारिक आंकड़ों
के अनुसार, साल 2011 में सीमा पार से आतंकवादियों की ओर से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की 93 कोशिशें हुई जिनमें 26 कामयाब रहीं। इस साल 31 जुलाई तक घुसपैठ की कोशिशों की संख्या
बढ़कर 139 हो गई जिनमें 67
कामयाब रहीं। यह सवाल किए जाने पर कि क्या चीन की ओर से किसी तरह
की घुसपैठ की कोशिशें हुई, इस पर उन्होंने नकारात्मक जवाब दिया। शिंदे ने कहा, ‘किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है।
मैंने बहुत बारीकी से इसका अध्ययन किया है। वे आते हैं और जाते हैं। वे सीमा के
पास एक घंटा या कुछ इसी तरह ठहरते हैं..लेकिन हमने अपने लोग (सेना) वहां तैनात
कर रखे हैं।’ गृह मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि चीन के साथ लगी सीमा पर ‘जंग जैसे कोई हालात नहीं’
हैं। शिंदे ने कहा, ‘जंग जैसी कोई स्थिति नहीं है। सीमा पर
घुसपैठ जैसी कोई बात नहीं है।’
सीमा पर बेहतर स्थिति में है भारत : भारत-बांग्लादेश
की सीमा पर हालात की बाबत शिंदे ने कहा, ‘मैं महसूस करता हूं कि आज हम बेहतर
स्थिति में हैं और हमारी तैयारी भी बेहतर है।’ गृह मंत्री भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
(आईटीबीपी) के 51वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह के बाद संवाददाताओं से
बातचीत कर रहे थे। 26/11 मामले में दोषी करार दिए गए आतंकवादी आमिर अजमल कसाब की दया याचिका
के बारे में शिंदे ने कहा कि आखिरी फैसले के लिए याचिका राष्ट्रपति प्रणब
मुखर्जी के पास भेज दी गई है। गडकरी के खिलाफ आरोपों में वास्तविकता लगती है:
गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा संचालित कंपनियों में
वित्त पोषण में अनियमितता संबंधी आरोपों में वास्तविकता दिखाई देती है। शिंदे ने
यहां संवाददाताओं से कहा, ‘जो चीजें सामने आ रहीं हैं। आप लोग इसे टीवी पर दिखा रहे हैं।
इनमें कुछ वास्तविकता नजर आती है।’ लोकसभा में सदन के नेता शिंदे ने इस
बारे में और कुछ नहीं कहा। गडकरी पर आरोप है कि उनकी पूर्ति पावर एंड शुगर
लिमिटेड को आइडियल रोड बिल्डर्स (आईआरबी) समूह की ओर से बड़ा कर्ज दिया गया। इस
कंपनी को 1995 से 1999 के बीच गडकरी के महाराष्ट्र का लोक निर्माण मंत्री रहने के दौरान
ठेके दिए गए थे। गडकरी पर आरोपों के मामले में कापरेरेट मामलों का मंत्रालय और
आयकर विभाग पड़ताल कर रहे हैं। ’
|
rashtirya sahara National Edition 27-10-2012 vkradokn ist -1
No comments:
Post a Comment