जागरण
ब्यूरो, श्रीनगर
: बारामूला-श्रीनगर बाइपास मार्ग पर शुक्रवार को सैन्य काफिले और होटल
पर हुए आतंकी हमले में एक होटलकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप
से घायल हो गए। होटल में ठहरे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। सुरक्षाबलों की जवाबी
कार्रवाई पर आतंकी अपने हथियारों से भरा एक थैला वहीं छोड़कर फरार हो
गए। देर शाम आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली। श्रीनगर
के खानयार में मई में हुए आतंकी हमले के बाद शहर के नजदीक यह दूसरा बड़ा
हमला है। यह हमला श्रीनगर के प्रवेशद्वार पंथाचौक से मात्र दो किलोमीटर
दूर श्रीनगर-बारामूला बाइपास मार्ग पर स्थित होटल सिल्वर स्टार के गेट
के पास हुआ। घटनास्थल पर मौजूद युवक अख्तर ने बताया कि शाम करीब 4:40 बजे
होटल के मुख्य गेट पर चार नौजवान खड़े थे। अचानक उन्होंने वहां से गुजर रहे
सैन्य काफिले पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सेना का स्टालिन ट्रक क्षतिग्रस्त
हो गया। उसके टायर में कम से कम 11 गोलियां लगीं। हमला होते ही सैन्यकर्मियों
ने भी जवाबी फायरिंग की। इस पर आतंकी होटल के अंदर भागे। होटल
के फ्रंट आफिस में फारूक अहमद निवासी त्राल-पुलवामा व अन्य स्टाफकर्मी मौजूद
थे। गोलियों की आवाज सुनकर ये लोग भी भागे। आतंकियों ने उन पर गोलियां
चला दीं। फारूक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनीस और बिलाल गंभीर
रूप से जख्मी हो गए। आतंकी होटल की सीढि़यों से होते हुए पहली मंजिल पर
गए और वहां से पीछे की तरफ भाग निकले। पुलिस, सीआरपीएफ
और सेना ने पूरे होटल को घेरकर अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला
और एक-एक कमरे की तलाशी ली, लेकिन
आतंकी नहीं मिले। होटल मैनेजर इमरान के अनुसार, जिस
समय हमला हुआ, होटल
में ठहरे सभी पर्यटक बाहर घूमने गए हुए थे।
Dainik Jagran National Edition 20-10-2012 Pej
-1 vkradokn)
No comments:
Post a Comment