Tuesday, October 16, 2012

आतंकियों के हवाला नेटवर्क को तोड़ने में जुटी स्पेशल सेल




ठ्ठजागरण संवाददाता,नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) के हवाला नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई है। पुणे ब्लास्ट के बाद दिल्ली व बिहार के बोध गया को दहलाने की साजिश में पकड़े गए असद खान को सऊदी अरब से अब तक लाखों रुपये हवाला के जरिये मिल चुके थे। अकेले पुणे ब्लास्ट के लिए उसे तीन लाख रुपये भेजे गए थे। इससे पहले आइएम के बिहार मॉड्यूल को भी हवाला के जरिये रुपये भेजे जाने की बात सामने आई थी। दिल्ली में आतंकियों की मदद करने वाले राजू भाई समेत पुणे ब्लास्ट के आरोपी शाकिर व अहमद की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों का पकड़ा जाना बेहद महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है राजू पुणे ब्लास्ट को अंजाम देने वाले शाकिर व अहमद के संपर्क में है। शाकिर व अहमद दोनों बम बनाने में एक्सपर्ट है। अधिकारी मान रहे हैं कि अभी खतरा टला नहीं है। राजू समेत फरार आतंकियों की तलाश के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पकड़े गए आतंकियों से भी उनके साथियों के विषय में पूछताछ की जा रही है। अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि राजधानी में ब्लास्ट के मंसूबों में सफल न हो पाने पर हताशा में दिल्ली में छिपे आइएम के फरार आतंकी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। आतंकियों की तलाश के लिए जारी किए गए रेखाचित्रों को प्रमुख स्थानों पर चिपकाने के अलावा खुफिया तंत्र को भी मुस्तैद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार फर्जी आइडी से आतंकियों के लिए मकान किराये पर लेने तथा उनके यहां आने से पहले ही विस्फोट का सामान जुटाने वाले राजू का नाम इससे पहले कभी सामने नहीं आया। आइएम के बिहार मॉडयूल के 16 आतंकियों के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में भी उसका कोई जिक्र नहीं था। अधिकारियों की मानें तो पकड़े गए तीनों आतंकी सीधे तौर पर रियाज व इकबाल भटकल से जुड़े हैं। महाराष्ट्र के बीड़ निवासी फैय्याज के माध्यम से सऊदी अरब में यह लोग भटकल बंधुओं से मिले। कागजी मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं में से एक अबू जुंदाल का जिगरी दोस्त व औरंगाबाद विस्फोटक बरामदगी मामले का आरोपी है। अबू के साथ ही वह देश छोड़कर भाग गया था। पकड़े गए आंतकियों से आइबी, एनआइए तथा पुणे एटीएस भी पूछताछ कर रही है। पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि इकबाल और रियाज भटकल समेत फैय्याज कागजी के और मंसूबे क्या है? इसके इलावा आइएम के हवाला नेटवर्क के तार कहां-कहां फैले हुए हैं। असद खान के उन बैंक खातों की भी जांच की जा रही है जिनमें हवाला से रुपये आए। सूत्रों की मानें तो देश भर में फैले हवाला कारोबारियों में आइएम की पैठ है। हाल ही में मुंबई एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने चांदनी चौक के एक सर्राफ को आइएम को हवाला की रकम पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। केंद्रीय एजेंसियों ने सऊदी अरब में फैय्याज कागजी की खोज के प्रयास भी तेज कर दिये हैं। उधर, आइएम के हवाला नेटवर्क के लिए काम करने वाले दिल्ली के एक कारोबारी का नाम भी सामने आया है। स्पेशल सेल की टीम उसकी तलाश में जुट गई है। ज्ञात हो कि स्पेशल सेल ने 26 सितंबर को पुल प्रहलादपुर से असद खान व इमरान खान को, जबकि 1 अक्टूबर को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से फिरोज उर्फ हमजा को पकड़ा था। पुणे ब्लास्ट को अंजाम देने वाले महाराष्ट्र के इन आतंकियों के कब्जे से पांच किलो विस्फोटक बरामद किया गया था। पाकिस्तान में बैठे आइएम सरगना इकबाल व रियाज भटकल ने इनको दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट एवं बोध गया में फिदायीन हमले के आदेश दिए थे।

Dainik Jagran National Edition 15-10-2012 vkradokn) Pej-2

No comments:

Post a Comment