ठ्ठजागरण ब्यूरो, श्रीनगर जम्मू-कश्मीर
के सोपोर में शनिवार शाम सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ शुरू हुई
मुठभेड़ 22 घंटे
बाद दो आतंकियों के मारे जाने के साथ समाप्त हो गई। इस
दौरान चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए और आग लगने से तीन मकान क्षतिग्रस्त
हो गए हैं। मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के
स्थानीय आतंकी मुजम्मिल डार उर्फ उरफी उर्फ अबु हुशाम के रूप में हुई है।
दूसरे का नाम अब्दुल्ला शाहीन बताया जाता है। उसके पाकिस्तानी होने की आशंका
है। शनिवार
शाम 22 आरआर, पुलिस
और सीआरपीएफ की 179वीं
वाहिनी के जवानों ने शालपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
तभी आतंकियों ने उन पर ग्रेनेड फेंका और फायरिंग
शुरू कर दी, जिससे
दो सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए। आतंकी पास के दो मकानों में
छिप गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने वहां से सभी नागरिकों को
सुरक्षित बाहर निकाल लिया और रात भर इलाके को घेरे रहे। रविवार
सुबह सुरक्षाबल जब एक मकान में दाखिल हुए तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग
कर दी। इसमें राज्य पुलिस का असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कफील अहमद और एक
अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इस बीच मकान में आग लग गई और एक आतंकी छलांग
लगाकर पास के दूसरे मकान में चला गया। लेकिन जब वहां वह सुरक्षाबलों से
घिर गया तो उस मकान को धमाके के साथ आग लगा दी और उस मकान में चला गया, जहां
उसका दूसरा साथी था। उन्होंने ग्रेनेड फेंक कर घेराबंदी तोड़ने की कोशिश
की लेकिन दोपहर दो बजे दोनों आतंकी मारे गए। इस दौरान उनका ठिकाना बना
तीसरा मकान भी विस्फोटकों से लगी आग में क्षतिग्रस्त हो गया। दिल्ली
में हुई वारदात में भी शामिल था मुजम्मिल इस साल फरवरी के अंत
में दिल्ली में पकड़े गए सोपोर के दो युवकों एहतिशाम व तौसीफ
को लश्कर के लिए मारे गए आतंकी मुजम्मिल ने ही तैयार किया था। एहतिशाम
व तौसीफ ने पूछताछ में दावा किया था कि मुजम्मिल दिल्ली में हुई कई वारदात
में शामिल रहा है। मुजम्मिल कश्मीर विवि में एम कॉम कर रहे मुनज्जिर
डार का बड़ा भाई है, जिसे
सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ के लिए चार दिन पहले हिरासत में
लिया था। उसने ही मुजम्मिल का ठिकाना बताया था। मुजम्मिल
11 माह
तक पीएसए के तहत जेल में रह चुका है। भारी मात्रा में
विस्फोटक बरामद सुरक्षाबलों
ने रविवार को कश्मीर के कुलगाम जिले में एक आतंकी ठिकाने से तीन
किलो आरडीएक्स, एक
एसाल्ट राइफल, एक
मैगजीन, 130 एके
कारतूस, तीन
चीन निर्मित
हथगोले और दो डेटोनेटर बरामद किए हैं। कुलगाम पुलिस ने 9 आरआर
और सीआरपीएफ
की 18वीं
वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर पंजनाड़ जंगल में सुबह तलाशी
अभियान चलाया, जहां
से ये विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए। सुरक्षाबल ने इसके
बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
Dainik Jagaran National Edition 22-10-2012 vkradokn PeJ-5
No comments:
Post a Comment