Thursday, October 18, 2012

आतंकियों ने की फ्लाइट हाईजैक!



लखनऊ (एसएनबी)। चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब आतंकियों ने फ्लाइट हाईजैक कर ली। गुवाहाटी से जयपुर जा रही फ्लाइट को हाईजैक करने वाले चार आतंकवादी लखनऊ जेल में बंद आतंकियों को छोड़ने की मांग पर अड़े थे। ईधन के चलते फ्लाइट की अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैण्डिग करायी गयी। विमान अपहरण की सूचना मिलने पर कुछ ही पल में एयरपोर्ट छावनी में तब्दील हो गया। सीआईएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी-जवानों ने मोर्चा संभाल लिया, जबकि शासन, पुलिस व प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। करीब डेढ़ घण्टे तक एयरोड्रम कमेटी व आतंकियों के बीच वार्ता चली, तब जाकर मसले का हल हुआ। इसके बाद चालक दल समेत सभी 70 यात्रियों को बचा लिया गया। इसके बाद जब अधिकारियों को यह पता चला कि यह मॉकड्रिल था, तब जाकर राहत मिली। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एआईआई) के निर्देश पर मॉकड्रिल कराया गया था। एआईआई का निर्देश है कि इस तरह के फुल मॉकड्रिल को आयोजित कर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जाए। हुआ यूं कि बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट के एयर ट्राफिक कण्ट्रोल (एटीसी) ने एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी कि यंकी एयरलाइंस (काल्पानिक) की फ्लाइट-345 गुवाहाटी से जयपुर जा रही थी, जिसको रास्ते में चार आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया और ईधन लेने के लिए उसे अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी। अधिकारियों ने इसकी सूचना प्रदेश के गृह विभाग समेत पुलिस के आलाधिकारियों को दी। हाईजैक फ्लाइट पूर्वाह्न 11.45 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंची। विमान में चालक दल समेत 70 यात्री सवार थे। विमान के लैण्ड करते ही सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट को अपने घेरे में ले लिया। फ्लाइट में सवार चार आतंकियो की यह मांग थी कि लखनऊ जेल में बंद आतंकवादियों को छोड़ा जाए। इसी बीच एयरोड्रम कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अनुराग यादव, पुलिस महानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) ओपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरके चतुव्रेदी व अन्य अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गये। कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यों ने आतंकियों से वार्ता की। करीब डेढ़ घण्टे तक चली बातचीत के बाद आतंकवादियों को समझाया गया। इसके बाद विमान में सवार चालक दल समेत 70 यात्रियों को बचा लिया गया और कुछ देर बाद प्लाइट को जयपुर के लिए रवाना किया गया। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के निदेशक सुरेश चन्द्र होता ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के अलावा एयरोड्रम कमेटी के सदस्य समय पर पहुंच गये थे। इस आपरेशन को जब मॉकड्रिल बताया गया तब जाकर अधिकारियों को राहत मिली।
गुवाहाटी से जयपुर जा रही थी फ्लाइट चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैण्ंिडग लखनऊ जेल में बंद आतंकियों को छुड़ाने की मांग पर अड़े थे आतंकी एयरोड्रम कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों से वार्ता के बाद मसले का हुआ हल मॉकड्रिल


Rashtirya sahara Nation Edition 18-10-2012 vkradokn) Pej -4

No comments:

Post a Comment