Thursday, January 6, 2011

शहरों की तरफ बढ़ रहे हैं नक्सली! कर रहे हैं एससी, एसटी छात्रों की भर्ती

नक्सली अब शहरों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। इसके लिए अब वे शहरों में अपना विस्तार करने में जुट गए हैं। इस बारे में चल रही जांच से साफ है कि पिछले दो सालों में नक्सलियों ने कस्बों और मुंबई जैसे शहरों में मौजूद छात्रावासों और झुग्गियों में रहने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के छात्रों को अपने गुटों में शामिल कर रहे हैं। नक्सली इन युवाओं को अपने दलम (दल) में भर्ती कर उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं।
महाराष्ट्र के नक्सली प्रभावित इलाके चंद्रपुर शहर के छात्रावास और मुंबई के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 10-15 छात्रों को भर्ती कर चुके हैं। इसमें 3-4 से लड़कियां हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस मामले का खुलासा एक सीनियर नक्सली नेता की विदर्भ में गिरफ्तारी के बाद हुआ।

No comments:

Post a Comment