नई दिल्ली, एजेंसी : देश के अंदर पनपे आतंकी
संगठनों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता के बीच केंद्र सरकार
गुरुवार को यहां चोटी के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने
जा रही है। इस सालाना बैठक को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी संबोधित करेंगे।
तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक में इंडियन मुजाहिदीन पर एक विशेष सत्र
होगा। इस दौरान राष्ट्रीय आतंक रोधी केंद्र (एनसीटीसी) पर भी चर्चा होगी। यह
पहला मौका होगा जब पुलिस अधिकारियों की बैठक में इंडियन मुजाहिदीन (आइएम)
पर अलग से एक सत्र होगा। लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-मुजाहिदीन के विपरीत
आइएम के ज्यादातर आतंकी भारतीय नागरिक हैं। भले ही उन्हें पाकिस्तान में
प्रशिक्षण दिया गया हो और वहां से वित्तीय मदद भी मिल रही हो, लेकिन उनकी
जड़ें यहीं पर हैं। आइएम के अलावा असम में हाल की हिंसा, उत्तर-पूर्व के
लोगों का देश के विभिन्न भागों से पलायन, साइबर दुनिया की अवैध गतिविधियां, भारत-पाक
सीमा पर घुसपैठ की कोशिश और माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई
को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। गृह मंत्री बनने के बाद सुशील
कुमार शिंदे की यह पहली बड़ी बैठक होगी। पीएम और गृह मंत्री राज्यों, केंद्र
शासित प्रदेशों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के डीजीपी और आइजीपी के साथ
विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इनमें एनसीटीसी की स्थापना की संभावनाओं
पर भी विचार होगा।
दैनिक जागरण राष्ट्रीय
संस्करण, पेज 06, 06-09-2012-
No comments:
Post a Comment