Friday, September 14, 2012

कंधार विमान अपहर्ताओं का मददगार गिरफ्तार





किश्तवाड़ के जंगलों से पकड़ा गया मेराजुद्दीन उर्फ जावेद दिल्ली के लाजपतनगर बम धमाके में भी था शामिल
का मददगार गिरफ्तार नई दिल्ली (एसएनबी)। खुफिया विभाग की सूचना पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने वर्ष 1999 में आईसी-814 के अपहरणकर्ताओं की मदद करने वाले उग्रवादी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले 25 वर्षो से राज्य में अपनी गतिविधियां चला रहा था। वह अंडर र्वल्ड डॉन दाउद का करीबी है। सूत्रों के अनुसार खुफिया सूचना के आधार यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (यूजेसी) के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन और माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी मेहराजुद्दीन उर्फ जावेद को एक अभियान के दौरान किश्तवाड़ के जंगल वाले इलाके से गिरफ्तार किया गया। खुफिया विभाग को ऐसी सूचना मिली थी कि आईसी-814 के अपहरण में जावेद शामिल था। वह विभिन्न नामों से जमूम कश्मीर में रहता रहा है। विभिन्न तरह का करोबार करता रहा है। खुफिया विभाग के अनुसार इसका नाम आईसी-814 के अपहरण मामले में भी आया था। (शेष पेज 2)
राष्ट्रीय सहारा दिल्ली  संस्करण पेज 1, 07-09-2012 आतंकवाद

No comments:

Post a Comment