| अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किग में विस्फोटक से भरी इंडिका कार लाने वाले संदिग्ध आरोपियों की तलाश में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम जम्मू पहुंच गई है। स्पेशल सेल की टीम ने जांच कार्य में जम्मू व कश्मीर पुलिस से सहयोग मांगा है। उधर, अंबाला में मामले की जांच कर रही स्पेशल सेल की एक अन्य टीम खालिस्तान टाइगर फोर्स व बब्बर खालसा इंटरनेशनल नामक आतंकी संगठनों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। बुधवार देर शाम अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग से विस्फोटक भरी एक हरियाणा नंबर की इंडिका कार बरामद की गई थी। इस बीच स्पेशल सेल की एक टीम जम्मू व कश्मीर पहुंचकर लश्करे ए तैयब्बा के उस मॉडयूल की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने विस्फोटक से भरी इंडिका कार अंबाला तक भेजी थी। सूत्रों का कहना है कि विस्फोटक जम्मू से भेजी गई थी लेकिन इस शहर के किस स्थान से यह विस्फोटक भेजा गया था, इसकी जानकारी अब तक सुरक्षा एजेंसियों को नहीं हो पाई है। स्पेशल सेल ने जम्मू में लश्करे ए तैयबा के मॉडयूल की तलाश के लिए जम्मू व कश्मीर पुलिस का सहयोग मांगा है। सूत्रों का कहना है कि अंबाला में हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में जुटी स्पेशल सेल को खालिस्तान टाइगर फोर्स व बब्बर खालसा के नेटवर्क के बारे में काफी अहम जानकारी हासिल हुई है। जानकारी के आधार पर दोनों राज्यों की पुलिस ने पंजाब के कुछ स्थानों पर छापेमारी भी की है। बताया जाता है कि खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख जगतार सिंह तारा व बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मुखिया बाधवा सिंह इन दिनों पाकिस्तान में छिपे हैं और उन्होंने यह विस्फोटक की यह खेप लश्कर की मदद से अंबाला तक पहुंचवायी थी, हालांकि अभी तक यह ज्ञात नहीं हो पाया है कि विस्फोटक की यह खेप किसे दिया जाना था, फिलहाल पुलिस ने इस बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। |
Saturday, October 15, 2011
आतंकियों की तलाश में पुलिस टीम जम्मू रवाना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment